फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी

Sun, 01 May 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय के सामने पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक 36 वर्षीय उपेंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिवार वालों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया, घरेलू विवाद में परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान एक युवक रेलवे के विद्युत उपकेंद्र के नजदीक लाइन किनारे खड़ा था। उसी दौरान कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन आती दिखाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले युवक ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली। उसने इसकी सूचना जीआरपी को दी। इससे जीआरपी और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को रेलवे लाइन से हटवाया। कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली। आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान अलापुर क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी 36 वर्षीय उपेंद्र के रूप में हुई है। पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर उसके परिवार वालों का था। पुलिस ने उस पर कॉल करके परिवार वालों को सूचना दी। जिससे वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम करा दिया है। युवक घरेलू विवाद से परेशान था। इसलिए उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed