फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अवैध खनन पर कार्रवाई, एक जेसीबी, दो डंपर पकड़े

Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
खनन करती जेसीबी और डंपर। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर। एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा के निर्देश पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने बिसौली-चंदौसी रोड पर अवैध रूप से हो रहा खनन पकड़ लिया। मौके से एक जेसीबी और दो डंपर भी पुलिस ने कब्जे में लिए। दो डंपर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा क्षेत्र अवैध खनन को लेकर कई बार सुर्खियों में रहा है। पिछले कई दिनों से गनगोली गांव के पास माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन करा रहा था। सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा को दी। एसडीएम ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो यहां बड़े स्तर पर अवैध खनन होता मिला। जेसीबी के जरिये खोदाई की मिट्टी डंपर में लोड कर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस और अधिकारियों की टीम को देखकर खनन करने वाले भाग निकले। दो डंपर चालक भी भागने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस ने एक जेसीबी और दो डंपर को कब्जे में ले लिए। एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके से पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed