{"_id":"6255d34a4bebd501911d41d2","slug":"crime-badaun-news-bly4812967163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में चला बुलडोजर, नौ हेक्टेयर से ज्यादा भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में चला बुलडोजर, नौ हेक्टेयर से ज्यादा भूमि मुक्त कराई
विज्ञापन
दातागंज में सरकारी जमीन से फसल कटवाती पुलिस-प्रशासन की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के चार गांवों में नौ हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। भूमि पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाई गई भूमि पर खड़ी फसल को नीलाम कराने के बाद राशि को सरकारी खजाने में जमा कराया गया है। कब्जाई गई भूमि पर बुलडोजर चला दिया गया।
तहसील के गांव किशनी खेड़ा में करीब 55 बीघा सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा था। मामले में एफआईआर भी हो चुकी है। माफिया ने कार्रवाई की भनक लगने पर इस भूमि पर की गई गेेहूं की फसल की कटाई शुरू करा दी थी। मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यहां साढ़े चार बीघा की फसल को नीलाम करने के बाद बुलडोजर चलवा दिया। उदैया नगला गांव में बालिस्टर ने 24 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां भी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। बेलाडांडी में पुष्पेंद्र के कब्जे से 22 और टुनटुन, मोहन के कब्जे से भी भूमि मुक्त कराई गई।
कुड़रा खरसाई में रवि के कब्जे से 14 बीघा भूमि मुक्त कराई गई है। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जहां सरकारी जमीन पर फसल है उसे नीलाम कर धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराई जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम समाज की 50 बीघा जमीन पर था बदायूं के लोगों का कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त
कासगंज। पटियाली तहसील के गंगा तलहटी क्षेत्र के ग्राम मिहौली में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम समाज की 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। ग्राम समाज की जमीन पर की गई गेहूं की फसल को कटवाकर प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है। जिसकी नीलामी की जाएगी।
ग्राम पंचायत कादरगंजखाम क्षेत्र के ग्राम मिहौली में ग्राम समाज की लगभग 50 बीघा जमीन पर बदायूं क्षेत्र के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं की बुआई कर ली। जिसकी शिकायत कादरगंज खाम के प्रधान हरीशंकर के द्वारा तहसील प्रशासन से की गई थी। तहसील प्रशासन के द्वारा शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रेमनारायण एवं तहसीलदार राजीव निगम मौके पर पहुंच गए। लेखपाल रंजीत सिंह के द्वारा जमीन की माप जोख की गई। पुलिस की मदद से अवैध कब्जा कर उगाई गई फसल को कटवा दिया गया और फसल को कब्जे में लिया गया है।
उपजिलाधिकारी प्रेमनारायण ने बताया कि बदायूं क्षेत्र के गांव नगला मुंशी के कुछ लोगों के द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैैध कब्जा कर गेहूं की बुआई की गई थी। जिसकी शिकायत पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की हैं। दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फसल को प्रशासन के द्वारा नीलाम कराया जाएगा। संवाद