{"_id":"623b79794e9c6764da432bd9","slug":"crime-badaun-news-bly4791118117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात बदमाश पुसगवां गांव से कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए।
मामला रात करीब एक बजे का है। पुसगवां निवासी प्रमोद कुमार घर में सो रहे थे। उनकी दो भैंस घर में बंधी थीं। कुछ बदमाश असलहा लेकर उनके घर में घुस आए और उनकी एक भैंस खोलकर ले जाने लगे। तभी आहट सुनकर वह जाग गए। उन्होंने भैंस ले जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। इससे वह डर गए। बदमाश उनकी एक भैंस पिकअप में लादकर ले गए। बाद में गांव के तमाम लोग जाग गए। उन्होंने भी बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इससे पहले 25 फरवरी की रात दबिहारी गांव में धनपाल और सिरासौल जसा पट्टी निवासी सुखदेवी, छह मार्च की रात अकौली से हरेंद्र की भैंस चोरी हो गई थी। संवाद