फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश

Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात बदमाश पुसगवां गांव से कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए।
विज्ञापन

मामला रात करीब एक बजे का है। पुसगवां निवासी प्रमोद कुमार घर में सो रहे थे। उनकी दो भैंस घर में बंधी थीं। कुछ बदमाश असलहा लेकर उनके घर में घुस आए और उनकी एक भैंस खोलकर ले जाने लगे। तभी आहट सुनकर वह जाग गए। उन्होंने भैंस ले जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। इससे वह डर गए। बदमाश उनकी एक भैंस पिकअप में लादकर ले गए। बाद में गांव के तमाम लोग जाग गए। उन्होंने भी बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इससे पहले 25 फरवरी की रात दबिहारी गांव में धनपाल और सिरासौल जसा पट्टी निवासी सुखदेवी, छह मार्च की रात अकौली से हरेंद्र की भैंस चोरी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed