{"_id":"62265c49c9e43d3ad30ffe09","slug":"crime-badaun-news-bly4776031152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या के आरोप में मकान मालिक समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की हत्या के आरोप में मकान मालिक समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे में गोली लगने से हुई दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दुकानदार के भाई ने थाना पुलिस को पत्र सौंपा था लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। तब उन्होंने पत्र सौंपकर डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब पंद्रह दिन पहले कादरचौक कस्बे में परचून के दुकानदार परमवीर की गोली लगने से मौत हो गई थी। परमवीर बरेली के रहने वाले थे लेकिन वह कादरचौक कस्बे में सत्यवीर के मकान में परचून की दुकान चलाते थे। उनके भाई पुष्पेंद्र ने थाना पुलिस को पत्र देकर मकान मालिक सत्यवीर और उसके रिश्तेेदारों पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने इसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। जब कार्रवाई नहीं हुई तो दुकानदार के परिवार वाले सीधे डीआईजी से मिले। अब पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर मकान मालिक सत्यवीर, उसकी पत्नी, साला शीतल व धर्मेंद्र निवासी गढ़िया दातागंज के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुष्पेंद्र का आरोप है कि उनके भाई सत्यवीर के मकान में दुकान चलाते थे। उनके सत्यवीर के एक लड़की से अवैध संबंध थे। इससे उन्होंने परमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। संवाद