फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अब ब्राहमपुर के दो गुटों में फायरिंग, घरों में दुबके लोग

Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन झपटमारी, मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो रहीं हैं। रविवार रात ब्राहमपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। गनीमत ये रही कि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। फायरिंग की इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात करीब 12 बजे का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहल्ले के दो पक्ष गालीगलौज करते हुए आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को घेरने की कोशिश की। इससे दोनों पक्षों के लोग अवैध असलहे लेकर आ गए। उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी। शुरुआत में गालीगलौज सुनकर तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकले थे। जब दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई तो सभी लोग अपने-अपने घरों में जाकर दुबक गए। दोनों पक्ष बचते बचाते हुए एक-दूसरे के ऊपर फायरिंग करते रहे। इसी दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले वहां से भाग चुके थे। देर रात तक पुलिस फायरिंग करने वालों को तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस घटना से मोहल्ले वाले डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन दिन पहले लोची नगला में हुई थी फायरिंग
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हो गई थी। एक पक्ष के लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी थी। इसमें पुलिस पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। विवाद अभी बना हुआ है।

-
कोतवाली क्षेत्र के ब्राहमपुर मोहल्ले में फायरिंग हो गई थी। इस संबंध में मेरे पास सूचना नहीं आई है। टीम लगाकर इसकी जांच कराई जाएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed