फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बर्खास्त डाक कर्मचारी ने छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक एमसीए की छात्रा को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि डाकखाने का बर्खास्त कर्मचारी काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। फोटो खींचता है। छेड़छाड़ करता है। घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने तक की कोशिश भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक वह दूसरे जिले में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। राजकुमार आर्य उर्फ राजू गबन के मामले में डाकखाने का बर्खास्त कर्मचारी है और शादीशुदा भी है। जो काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। उसके घर आते-जाते फोटो खींचता और वीडियो बनाता है। उन्हें एडिट कर उसे पांच लाख रुपये मांगकर ब्लैकमेल कर रहा है। कुछ दिन पहले आरोपी अपने साथी नवीन कतूरिया के साथ उसके हॉस्टल पर पहुंच गया और दोनों ने खूब हंगामा किया। हॉस्टल स्टाफ ने जैसे-तैसे दोनों को बाहर निकाला। एक मार्च की रात बर्खास्त कर्मचारी उसके घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर परिवारवालों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसके पिता से कहा कि पांच लाख रुपये नहीं दोगे तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा ने परेशान होकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed