{"_id":"62211c0b3f5e4b546e1c4396","slug":"crime-badaun-news-bly4772137189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिवारवालों ने पत्नी और गांव के एक युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
ग्राम समरेर निवासी युवक खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करता था। परिवारवालों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसकी पत्नी गांव के एक युवक के साथ अपने बच्चों को लेकर चली गई थी। बुधवार को उसकी पत्नी और वह युवक घर आया। आरोप है कि उन्होंने युवक को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया। फिर दोनों मौके से भाग गए। जब युवक की हालत बिगड़ी, तब परिवारवालों को जहरीला पदार्थ खिलाने की जानकारी हुई। परिवारवाले क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां बृहस्पतिवार सुबह तक उनका इलाज चलता रहा। इसी दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। बड़े भाई ने पत्नी व उसके साथ आए युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद