{"_id":"6213e8d504dead72250f3146","slug":"crime-badaun-news-bly476199062","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले
विज्ञापन
रूचि फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज कस्बे के बनिया मोहल्ले में रविवार रात 24 वर्षीय विवाहिता रुचि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब उसके मायके वाले घर पहुंचे, तो ससुराल के लोग लाश छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पर थाना पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन देर शाम तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
संभल जिले के चंदौसी में कच्चा कटरा कैथल गेट निवासी गुलाब सिंह ने दो साल पहले अपनी 24 वर्षीय बेटी रुचि की शादी वजीरगंज के बनिया मोहल्ला निवासी राजदेव के साथ की थी। मां मीना के मुताबिक 19 दिन पहले रुचि ने एक बेटे को जन्म दिया था। अभी उसका नामकरण संस्कार भी नहीं हो पाया था। दो दिन पहले रुचि ने कॉल करके बताया कि उसकी ससुराल वाले बेटे के नामकरण के नाम पर दस लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में राजदेव से बात करेंगी। रविवार शाम चार बजे राजदेव ने कॉल करके बताया कि रुचि की तबीयत खराब है। वह उसे लेकर बरेली जा रहे हैं। जब तक वह बरेली पहुंचे कि रुचि की मौत हो गई।उसके शव को घर ले आए। सूचना पर वह वजीरगंज पहुंच गए। उन्होंने रुचि के ससुराल वालों से मौत की वजह जाननी चाही तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। इस पर उन्होंने पुलिस बुलाने को कहा तो ससुराल के लोग लाश छोड़कर भाग गए। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने राजदेव और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है। पुलिस ने रुचि के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
-
वजीरगंज में विवाहिता की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, प्रभारी एसएसपी