फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किराना व्यापारी से बैग लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश

Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के कछला में शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाश एक किराना व्यापारी का बैग लूटकर भाग गए। गनीमत ये रही कि बैग में केवल एक टिफिन और कुछ कागजात थे। इस दौरान एक बदमाश की चांदी की चेन और एक कारतूस मौके पर गिर गया। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उझानी कस्बे के श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता किराना के बड़े व्यापारी हैं। उनकी कछला कस्बे में किराना की दुकान है। बताते हैं कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उन्होंने अपना बैग बाइक की सीट पर रख दिया। उसमें केवल एक टिफिन और कुछ पर्चे रखे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका बैग लेकर भाग खड़े हुए। आशीष गुप्ता ने पीछे से उनकी बाइक पकड़ ली। इससे बाइक गिर गई। उन्हें पकड़ने की कोशिश में एक बदमाश की चांदी की चेन टूटकर सड़क पर गिर गई। फिर भी बदमाशों ने भागने की कोशिश की। जब आशीष गुप्ता ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तो बदमाश ने तमंचा निकालकर उसमें कारतूस डालने की कोशिश लेकिन हड़बड़ी में उसका कारतूस सड़क पर गिर गया और वह बाइक व बैग लेकर भाग गए। सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश की चेन और कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना में किराना व्यापारी का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed