{"_id":"6202c908c5616358cf10488c","slug":"crime-badaun-news-bly474905838","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो घर में फंदे से लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो घर में फंदे से लटका युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रिसौली गांव में मंगलवार सुबह अपने ही घर में हसीब शाह का शव फंदे से लटका मिला। सुबह कुछ लोग उसके घर पहुंचे तब इसके बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम रिसौली निवासी 30 वर्षीय हसीब शाह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवारवालों के मुताबिक तीन दिन पहले हसीब शाह की पत्नी नरगिस से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर नरगिस अपने दो बच्चों को लेकर मायके बरेली में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव राजूपुर चली गई। तब से हसीब अकेला रह रहा था। मंगलवार सुबह गांव के ही जाहिद उसके घर पहुंचे। उन्होंने हसीब को आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खिड़की में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में हसीब का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। जाहिद की सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर हसीब के शव को निकाला गया। पुलिस ने दोपहर बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया। परिवारवालों का कहना है कि पत्नी के जाने से हसीब परेशान थे। इस पर उसने फंदे से लटककर जान देदी। संवाद