{"_id":"61fec986c5c7875992125a07","slug":"crime-badaun-news-bly474611419","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो महीने बाद विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दो महीने बाद विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने गेट तोड़कर शव निकाला। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट कराई है।
थाना मुजरिया के गांव मिश्रीपुर निवासी तोताराम ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही अपनी बहन प्रीति (22) की शादी शिवपुरम निवासी कौशल के साथ की थी। शादी में उन्होंने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दहेज और देने की मांग को लेकर प्रीति का पति व परिवार वाले प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप लगाया कि पति व ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण ससुराल वालों ने प्रीति की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया।
सूचना पर शनिवार दोपहर पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। कोतवाल सुधीर पाल धामा ने गेट तुड़वाकर शव निकलवाया। शुरू में ससुराल व मायके वाले दोनों ही पोस्टमार्टम न कराने की बात कह रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने शव सील करा दिया। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। रात में मायके वालों ने कौशल, उसके माता पिता समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखवा दी।
विज्ञापन
-
दत्तक पुत्र के मोह में फंसा ज्ञानसिंह
पुलिस ने परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता लगा कि कौशल ज्ञान सिंह का सगा बेटा नहीं था। वह काफी समय से उनके साथ रहकर काम कर रहा था। शादी की बातचीत के दौरान लड़की पक्ष को पता लगा कि ज्ञानसिंह कौशल के असली पिता नहीं हैं तो ज्ञानसिंह ने कानूनी रूप से कौशल को अपना बेटा बना लिया। बताते हैं कि उन्होंने चार बीघा जमीन कौशल के नाम व मकान प्रीति के नाम कर दिया। अब प्रीति की मौत के बाद ज्ञान सिंह व उनकी पत्नी भी आरोपी बन गई हैं। संवाद