{"_id":"61fd6e0fcd96564abf76365a","slug":"crime-badaun-news-bly474509151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड : दूसरे दिन भी हत्यारे का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा हत्याकांड : दूसरे दिन भी हत्यारे का सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। मासूम पूजा के अपहरण व हत्याकांड में कोतवाली पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। हालांकि पुलिस गांव सिचौंली में डेरा जमाकर अंधेरे में तीर चला रही है लेकिन फिलहाल दिशाहीन है। हत्याकांड को लेकर गांव के लोगों में रोष है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौंली में एक फरवरी को ग्रामीण दुर्गेश यादव की तीन वर्षीय बेटी पूजा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिवार ने मासूम को यहां वहां सब जगह तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव के बाहर स्थित एक मेंथा प्लांट पर राख में दबा मासूम का शव बरामद किया। परिजन के मुताबिक उन्होंने उस मेंथा प्लांट के आसपास भी खोजबीन की लेकिन तब उन्हें बच्ची की चप्पल नहीं दिखीं। शुक्रवार को सीओ शक्ति सिंह, कोतवाल ऋषिपाल सिंह गांव में दिन भर डेरा जमाए रहे। पूजा के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। शनिवार तक घटना से पर्दा हट सकता है। बच्ची के पिता दुर्गेश ने अधिकारियों से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। दुर्गेश के मुताबिक घटना साजिशन हुई है। बच्ची के गाल पर निशान होने से ग्रामीण तांत्रिक क्रिया की बात से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। संवाद