{"_id":"61fc29ef29af305d643a5d34","slug":"crime-badaun-news-bly4744178155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव मेंथा प्लांट के टैंक में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव मेंथा प्लांट के टैंक में दबाया
विज्ञापन
पूजा यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुई तीन साल की बच्ची पूजा का शव गांव के नजदीक मेंथा प्लांट की भट्ठी में पटियों के नीचे दबा मिला। उसकी गुमशुदगी दर्ज थी पर उसको तलाशने की पुलिस की रफ्तार सुस्त थी। बृहस्पतिवार को चप्पल से सुराग मिलने पर पुलिस ने शव को टैंक से निकाला। बच्ची के गले पर खरोंचें थीं। शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया, जिसमें मौत की वजह दम घुटना आई। परिवार वालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है पर तंत्र-मंत्र में हत्या का अंदेशा जताया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंचौली में एक फरवरी को दुर्गेश यादव की तीन वर्षीय पुत्री पूजा शाम तीन बजे घर के बाहर सीसी रोड पर भाई टिम्मा के साथ खेल रही थी। भाई तो लौट आया पर पूजा नहीं लौटी। मां लाली ने उसके पिता को जानकारी दी। यूपी 112 को फोन किया गया। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव वालों और पुलिस ने आसपास सभी जगह तलाशा लेकिन पूजा का सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन पिता दुर्गेश की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस पूजा की तलाश करते हुए गांव के बाहर लगे मेंथा प्लांट पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मेंथा की राख के ऊपर रखी पत्थर की पटिया के पास चप्पलें पड़ी हुईं थीं, जिन्हें देखकर शक हुआ। जब पटिया उठाकर देखा तो टैंक में मासूम का शव पड़ा हुआ था, जबकि परिवारवालों का कहना था कि तीन दिन में वे वहां कई बार गए लेकिन वहां चप्पलें नहीं थी। पुलिस ने शव बाहर निकाला। मासूम के गले पर खरोंच के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
--
तंत्र मंत्र की खातिर हत्या की आशंका, पुलिस खुलासे में जुटी
बिसौली। मासूम पूजा की हत्या से जहां सिंचौली गांव में मातम है वहीं परिवार से लेकर पुलिस तक हत्या की वजह को लेकर माथापच्ची में जुटे हैं। प्राथमिक तौर पर रंजिश का कोई मामला न मिलने पर तंत्र मंत्र की वजह से हत्या का परिवार को अंदेशा है। पुलिस भी इसी बिंदु पर गांव में जांच कर हकीकत का पता लगाने में जुटी है।
--
बिसौली की घटना में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम में दम घुटने से बच्ची की मौत की बात सामने आई है। परिवार के लोग किसी से रंजिश नहीं बता रहे हैं पर तंत्र मंत्र में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी संभव बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात