{"_id":"61fc2721baf8a11a253596cf","slug":"crime-badaun-news-bly474416250","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स की चपेट में आकर बेजुबान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स की चपेट में आकर बेजुबान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान अंडरग्राउंड केबल एक बार फिर से खतरा बन गई। शहर के कई इलाकों में जमीन में करंट उतरने की शिकायत है। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला चंद्रशील नगर में अंडरग्राउंड केबल की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।
शहर में लाइन लॉस रोकने और तारों-बिजली पोल को मकड़जाल खत्म करने के लिए करोड़ों की लागत से अंडरग्राउंड केबल डाली गई थी। अंडरग्राउंड केबल शुरू से ही विवादों में रही है। बारिश के दिनों में केबल जान की दुश्मन बन जाती है। पिछले वर्ष गणित शिक्षक की मौत के बाद शहर में अंडरग्राउंड केबल का मामला सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा में भी उठाया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान केबल में फिर से करंट उतर आया। इस कारण चंद्रशील नगर में गाय की जान चली गई।
-
आबिद ने फिर किया धर्मेंद्र यादव पर हमला
पूर्व विधायक आबिद रजा ने अंडरग्राउंड केबल को लेकर एक बार फिर पूर्व सांसद पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अगर अंडरग्राउंड केबल पूर्व सांसद की उपलब्धि है तो वह इसका दावा करें। उन्होंने कहा कि 2016 में अंडरग्राउंड केबल का मामला उठाकर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। हर बारिश में अंडरग्राउंड केबल लोगों व पशुओं की जान की दुश्मन बन जाती है। अंडरग्राउंड केबल से मौतों के लिए वही जिम्मेदार हैं। संवाद