फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स की चपेट में आकर बेजुबान की मौत

Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान अंडरग्राउंड केबल एक बार फिर से खतरा बन गई। शहर के कई इलाकों में जमीन में करंट उतरने की शिकायत है। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला चंद्रशील नगर में अंडरग्राउंड केबल की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर में लाइन लॉस रोकने और तारों-बिजली पोल को मकड़जाल खत्म करने के लिए करोड़ों की लागत से अंडरग्राउंड केबल डाली गई थी। अंडरग्राउंड केबल शुरू से ही विवादों में रही है। बारिश के दिनों में केबल जान की दुश्मन बन जाती है। पिछले वर्ष गणित शिक्षक की मौत के बाद शहर में अंडरग्राउंड केबल का मामला सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा में भी उठाया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान केबल में फिर से करंट उतर आया। इस कारण चंद्रशील नगर में गाय की जान चली गई।
-
आबिद ने फिर किया धर्मेंद्र यादव पर हमला
पूर्व विधायक आबिद रजा ने अंडरग्राउंड केबल को लेकर एक बार फिर पूर्व सांसद पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अगर अंडरग्राउंड केबल पूर्व सांसद की उपलब्धि है तो वह इसका दावा करें। उन्होंने कहा कि 2016 में अंडरग्राउंड केबल का मामला उठाकर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। हर बारिश में अंडरग्राउंड केबल लोगों व पशुओं की जान की दुश्मन बन जाती है। अंडरग्राउंड केबल से मौतों के लिए वही जिम्मेदार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed