फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रेमविवाह के पांच माह बाद दंपती ने खाया जहर, युवती की मौत

Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। यहां एक गांव में बुधवार रात पति-पत्नी ने गांव के बाहरी हिस्से में जाकर जहर खा लिया। युवती की मौत हो गई जबकि पति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। दोनों एक ही समुदाय और बिरादरी के हैं। पांच महीने पहले ही दोनों का परिवारों की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था। युवती ससुराल में रह रही थी। जहर खाने की सूचना पर पुलिस गई पर परिजन ने मौत की जानकारी न देकर शव दफना दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच महीने पहले एक ही समुदाय के युवक-युवती ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने उस समय अपने परिवारों पर शादी करने का दबाव बनाया था। लड़की के परिवार वालों ने निकाह तो कराया पर संबंध तोड़ लिए। युवती तब से अपनी ससुराल में ही रह रही थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम ढले गांव के बाहर दोनों ने एक साथ जहर खा लिया और फिर कॉल करके परिवार वालों को जानकारी दी। परिवारवाले दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां से बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिवार के लोग बिना कार्रवाई के शव ले आए और दफना दिया। युवक का इलाज चल रहा है। इधर जानकारी मिलने पर उन इलाकों की 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिवार वालों ने युवती की मौत के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि थाना स्तर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। पता करके कार्रवाई कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed