{"_id":"61f437240c9f4820b66ba2f7","slug":"crime-badaun-news-bly473807339","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। रानेट चौराहे के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बिल्सी के गांव करनपुर निवासी यशपाल (35) अपने गांव से बहन के गांव गहोरा जा रहे थे। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
शुक्रवार शाम रानेट चौराहे के पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार यशपाल को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देरी न करते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के समय युवक ने दम तोड़ दिया। जेब में रखे मोबाइल से नंबर निकालकर परिवार को सूचना दी। कोतवाली पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। पत्नी अनीता का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। संवाद