{"_id":"61f28457e68e7953ed7953a8","slug":"crime-badaun-news-bly473621470","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की छत पर कटे पड़े तार से लगा करंट, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की छत पर कटे पड़े तार से लगा करंट, बच्ची की मौत
विज्ञापन
मृतका अलीजा का फोटो।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। क्षेत्र के गांव रमजानपुर में मंगलवार दोपहर पड़ोसी की छत पर गई साढ़े तीन साल की बच्ची अलीजा की कटे तार से करंट लगने से मौत हो गई। उसके न मिलने पर परिवार के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की। बुधवार दोपहर उसका शव मिला तो परिवार वाले अवाक रह गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
वाकया रमजानपुर के घड़ी मोहल्ले का है। गांव निवासी चांद मियां की साढे़ तीन साल की बेटी अलीजा मंगलवार दोपहर में घरवालों को बिना बताए खेलने के लिए निकल गई। वह कुछ दूरी पर बने चांद मियां के चचेरे भाई ताहिर के घर पहुंच गई और उनकी छत से होकर पड़ोसी की छत पर चली गई। खेलते खेलते छत के पास की रसोई की छत पर कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गई। यहां तेज करंट लगने से उसकी मौत हो गई और चीख तक किसी ने नहीं सुनी।
किसी को पता भी नहीं चला कि अलीजा की करंट लगने से मौत हो गई है।
देर तक घर न आने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। मस्जिद से एलान भी कराया गया। काफी रात बीत जाने पर परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। इसी क्रम में बुधवार दोपहर खेलते समय किसी बच्चे की गेंद उसी छत पर चली गई। वह गेंद लेने गया तो लौटकर अपने घरवालों को बताया कि अलीजा छत पर सो रही है। तब अलीजा के परिवार के साथ ग्रामीण पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अलीजा दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी व परिवार की लाड़ली थी। संवाद