म्याऊ (बदायूं)। मंगलवार सुबह घने कोहरे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां थाना के मंशानगला मोड़ पर दो कारों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में बैठे पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। उसावां पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया है।
लखीमपुर जिले के मोहम्मदी निवासी सुरेंद्र, विजय मिश्रा पुत्र सुरेंद्र, कृष्णा देवी पत्नी सुरेंद्र, सूर्यांश पुत्र मनीष व मनीष पुत्र मानसिंह एक कार में सवार होकर लखीमपुर से अलीगढ़ दवा लेने जा रहे थे। सामने से आ रही कार में बदायूं के जवाहरपुरी निवासी श्यामाचरण, चंदन सक्सेना, डॉ. विधि जौहरी, नीलम सक्सेना सवार थे जो लग्न समारोह में सीतापुर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे घने कोहरे में मंशानगला गांव के पास आमने-सामने दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों कार में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों तरफ के गेट खोलकर घायल कार सवारों को निकाला और निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां से सभी घायल अपने-अपने घरों को चले गए। सूर्यांश की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भेजा है। संवाद