{"_id":"61e8071f9fd8da3bae677d25","slug":"crime-badaun-news-bly472962940","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में अब तक आठ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में अब तक आठ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। बावजूद इसके विभिन्न दलों के प्रत्याशियों या उनके समर्थकों के प्रतिबंध तोड़ने के आठ मामले अब तक सामने आ चुके हैं । इसमें बिल्सी विधानसभा में पांच, सहसवान में तीन और सदर विधानसभा में एक मामला सामने आया है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा आठ जनवरी को कर दी गई। साथ ही विभिन्न पार्टियों के नेताओं को निर्देशित किया कि वे चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें, लेकिन जिले में विधानसभा चुनाव में भाग्य अजमाने वाले कई प्रत्याशी और उनके समर्थक नियम पालन नहीं कर रहे। यही वजह है कि नौ जनवरी से अब तक आचार संहिता उल्लंघन के नौ मामले दर्ज कराए गए हैं। सबसे ज्यादा पांच एफआईआर बिल्सी, तीन सहसवान और एक सदर तहसील में हुई है। इन नौ एफआईआर में तीन एफआईआर सपा समर्थित महान दल, दो बसपा, एक राष्ट्रीय परिवर्तन दल, एक सपा, एक आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों पर हुई है।
-
आचार संहिता उल्लंघन में एक और रिपोर्ट
बिल्सी। आचार संहिता उल्लंघन में कोतवाली पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक एसआई राजीव कुमार वर्मा फोर्स के साथ अंबियापुर चौराहे पर खड़े थे। कछला रोड पर देखा कि एक मकान की दीवार पर बहुत बड़ा भारतीय राष्ट्रीय पार्टी का फ्लेक्सी लगा हुआ है। मकान के मालिक शिवशंकर हैं जो इस पार्टी के पदाधिकारी बताए जाते हैं। पुलिस ने चुनाव आयोग के जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में शिवशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
-
जिले में अब तक नौ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था। तत्काल इन मामलों में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन