फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि एक आरोपी को पकड़ भी लिया गया है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर देकर रविवार को बताया था कि वह पड़ोसी गांव में दवा लेने गई थी। महिला को जब वहां डॉक्टर नहीं मिला तो वह दूसरे डाक्टर के पास जाने के लिए आंवला मार्ग पर स्टैंड पर खड़ी होकर बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान कुंवरगांव की तरफ से एक बाइक सवार आया और कहने लगा कि भाभी कहां जाना है। उसने डॉक्टर के पास तक छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने अपनी बाइक उस गांव की ओर न ले जाकर बदायूं दिशा में मोड़ दी। आरोप है कि बदायूं में एक जगह ले जाकर रोका और अपने अन्य चार साथियों को भी बुला लिया। वहां सभी ने महिला के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला को जब होश आया तो रात में ही भाग निकली और नवादा चौकी के सामने चाय की दुकान से कॉल करके घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति महिला को लेकर बताई जगह पहुंचा। वहां कोई नहीं मिला। रविवार को महिला अपने पति के साथ थाने पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताते हैं कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। सोमवार को एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने कुंवरगांव थाने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने अपने एक परिचित युवक समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को गठन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed