फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खितौरा के युवक ने गाजियाबाद में गोली मारकर जान दी

Mon, 10 Jan 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। लेनदेन के विवाद में नोएडा में रह रहे खितौरा के एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी राज प्रताप सिंह नोएडा में अपनी कोरियर कंपनी चलाता था। आरोप है, गाजियाबाद निवासी कुछ लोग लेन-देन को लेकर काफी दिनों से उसे धमका रहे थे। आरोप है कि उसके फ्लैट एवं ऑफिस पर जाकर आरोपियों ने उसको व पत्नी को जान से मारने की धमकियां दी। आरोपियों की धमकी से परेशान होकर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिवार सहित गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर नोएडा पहुंच गए। मृतक का शव गांव लाने के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed