फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गांवों में बनाए जा रहे आधार कार्ड, वसूली जा रही राशि

Mon, 10 Jan 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शासन ने हर मामले में आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। आधार कार्ड बनाने के लिए कुछ डाकघर या बैंक अधिकृत किए गए हैं। इसके विपरीत कुंवरगांव क्षेत्र में बैंक व डाकघर से जुड़े लोगों ने मशीनों को गांवों में ले जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। आरोप है कि एक कार्ड बनाने से लेकर संशोधन करने के 300 से लेकर 500 रुपये तक की वसूली की जा रही है। कुंवगांव क्षेत्र में ऐसा ही एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

आम आदमी की पहचान अब तक बैंक पासबुक, वोटरकार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि हुआ करती थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड को पहचान के रूप में मान्यता मिलने के बाद स्थिति में बदलाव आया है। अब हर जगह आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। हालात ये हैं कि जो आईडी पहले पहचान के रूप में दिखती थी, अब उनको बनवाने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ने लगी है। शासन की ओर से नया आधारकार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, पर जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में 90 बायोमीट्रिक मशीन चल रहीं हैं जो बैंक, डाकघर और सीएचसी के नाम से संचालित हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि इन कुछ मशीन संचालक गांवों में जाकर तीन सौ से पांच सौ रुपये में लोगों के आधार कार्ड बना रहे हैं।
यहां बता दें कि पिछले दिनों सहसवान में अधिकारियों ने छापा मारा तो वहां कोल्हाई की मशीन चलती मिली। इधर, क्षेत्र के दो गांवों के वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें लोग गांव में आधार कार्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई भी मामला मेरी जानकारी में नहीं आया कि गांव में मशीन ले जाकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हों। सीएसपी पर जिन मशीनों को आवंटित किया गया है, वह अपनी जगहों पर ही संचालित हो रही हैं। फिर भी जांच करा ली जाएगी।
- शोबित, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed