{"_id":"61db2d6cc18f32266e3bf073","slug":"crime-badaun-news-bly472043449","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर लिफ्ट देने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक वह शनिवार को नजदीकी गांव में झोलाछाप के यहां दवा लेने गई थी लेकिन उसकी दुकान बंद थी। इससे महिला दूसरे गांव में झोलाछाप के यहां जा रही थी। उसका आरोप है कि वह रास्ते में पहुंची थी। तभी दूसरे समुदाय का व्यक्ति बाइक लेकर आ गया। उसने लिफ्ट देने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा लिया। वह कुछ आगे पहुंचा, जहां उसने एक और व्यक्ति को बैठा लिया। उन्होंने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वह जबरन महिला को बदायूं ले गए। जहां उन्होंने एक कमरे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। फिर उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। सुबह वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
---
इस मामले में महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोप सही होंगे तो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी