फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बस रुकवाकर रोडवेज परिचालक से मारपीट

Sun, 09 Jan 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
परिचालक नीरज। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां तिराहे के नजदीक एक व्यक्ति ने रोडवेज बस रुकवाकर उसके परिचालक से मारपीट कर दी। उसे धमकी दी कि वह जहां चाहें, बस वहां रुकेगी। वह दोबारा इधर से गुजरा तो फिर मारपीट करेगा। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मल्लाह नगला निवासी नीरज पुत्र लेखपाल रोडवेज बस के परिचालक हैं। नीरज रविवार सुबह बस को लेकर बदायूं से शाहजहांपुर के कलान जा रहे थे। उस दौरान बस में तमाम सवारियां बैठी थीं। नीरज के मुताबिक उनकी बस उसावां कस्बे में तिराहे पर पहुंची थी। तभी उसावां के वार्ड नंबर एक निवासी बॉबी पुत्र जुगलकिशोर आ गया। उसने हाथ देकर रोडवेज बस रुकवा ली। परिचालक नीरज ने पूछा कि कहां जाना है। जब बॉबी ने जगह का नाम बताया तो परिचालक ने कहा कि वहां रोडवेज बस का स्टॉप नहीं है। अगर वहां उतरना है तो स्टॉपेज का ही टिकट कटेगा। आरोप है कि इसी बात पर बॉबी उनसे गालीगलौज करने लगा। उसने कहा कि वह जहां चाहे, रोडवेज बस वहां रुकेगी। अगर वह दोबारा इस रोड से गुजरे तो वह फिर से मारपीट करेगा। उसके बाद आरोपी ने डंडा लेकर नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे परिचालक के सिर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने बीच बचाव किया। उसके बाद परिचालक बस लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने बॉबी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed