फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पिता की हत्या से पहले वीरू मचाया था मंदिर में उत्पात

Sun, 09 Jan 2022 05:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं) में बुजुर्ग राजाराम की हत्या के बाद घर में मौजूद परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पिता की हत्या का आरोपी बेटा वीरू तीनों भाइयों में सबसे छोटा होने की वजह से काफी लाड़ला रहा। उसकी हरकतों पर ज्यादा गौर इसलिए भी नहीं किया जाता कि कुछेक सालों से वह खुद को मानसिक रूप से परेशान बताने लगा था। पिता की हत्या से पहले वीरू ने दिन में एक मंदिर में भी उत्पात मचाया था।
विज्ञापन

ससुर की मौत और पति की गिरफ्तारी से पत्नी संध्या सदमे में दिखीं। पति वीरू ने ऐसा क्यों किया.. जब भी किसी ने यह पूछा तो वह सिसकने लगती। बोली- ईश्वर को यही मंजूर था। उसके पति के सिर पर कलंक लगना था, वह लग गया है। उसे और उसके बच्चों को भी ताउम्र यही कचोटेगा।
विज्ञापन

वीरू के बड़े भाई संजय ने बताया कि उसके पिता के दो मकान हैं। वीरू दूसरे भाई राजकुमार, माता-पिता और बच्चों के साथ नए मकान में तो वह दूसरे छोर पर बने पुराने मकान में रहता है। घटना के समय वह मौके पर मौजूद होता तो वीरू को समझाकर दूर ले जाता। पिता की हत्या से पहले वीरू ने घर में हंगामा किया था। दोपहर बाद वह एक मंदिर में घुस गया और उत्पात मचाने लगा। किसी तरह उसे वहां से समझाकर घर लाया गया लेकिन किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि रात में वह अपने पिता का ही खून कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वीरू के चेहरे पर नहीं दिखा पश्चाताप
वीरू का रविवार दोपहर सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया गया तो उसे देखने के लिए लोगों का जमघट लग गया। पुलिसकर्मियों समेत कुछेक लोगों ने अस्पताल गेट पर उससे बात भी की लेकिन वह कुछ भी बोलने की बजाय मुस्कारते हुए आगे बढ़ गया। उसके चेहरे पर पश्चाताप जैसा कोई भाव नहीं दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed