फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बेटे ने पिता को सड़क पर गिराकर पत्थर से कुचलकर मार डाला

Mon, 10 Jan 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक राजाराम।(फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मामूली बात पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया और फिर पास में ही पड़े पत्थर के टुकड़े से उनका सिर कुचल दिया। बेहोशी की हालत में पिता को लेकर जब तक अन्य दोनों बेटे अस्पताल पहुंचते उनकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे तो आरोपी बेटे ने उनके साथ हाथापाई की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात यहां भर्राटोला मोहल्ले में हुई। राजाराम (64) पल्लेदार थे। वह शाम को घर पहुंचे तो छोटा बेटा वीरू अपने मासूम बच्चे को पीटता मिला। राजाराम के समझाने पर वीरू मान तो गया लेकिन वह लगातार पिता से गालीगलौज करता रहा। परिवार वालों का कहना है कि जब राजाराम ने इस बात का विरोध किया तो वीरू ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और वहीं पड़े पत्थर के टुकड़े से उनके सिर पर दो-तीन प्रहार किए। यही नहीं उनका गला भी दबाया।
विज्ञापन

राजाराम को लहूलुहान हालत में लेकर दो अन्य बेटे संजय और राजकुमार सीएचसी पहुंचते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे संजय की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने हाथापाई की। मृतक के बेटे संजय ने बताया कि वीरू मानसिक रूप से कमजोर है। देर रात एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन से जानकारी की। पुलिस ने वीरू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली है। उसका मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या में उसके बेटे वीरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह कोई खास नहीं रही। घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। पोस्टमार्टम कराकर बुजुर्ग का शव उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed