{"_id":"61d9f724b10d4573085825c0","slug":"crime-badaun-news-bly471960680","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से पूर्व मंत्री का नाम लेकर की गालीगलौज, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से पूर्व मंत्री का नाम लेकर की गालीगलौज, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक किसान से गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उससे मंत्री और एक सिपाही का नाम लेकर गालीगलौज की गई। ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने पर किसान ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी भगवान सिंह के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करते हैं। उन्हें एक दिन पहले एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थी। उस ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार गांव पस्तौर निवासी हरीश उर्फ रिशू, बीबीपुर निवासी बहादुर सिंह और फतेहपुर निवासी ओमकार शर्मा उसका नाम लेकर गालीगलौज कर रहे थे। ये लोग फतेहपुर में ही संदीप की दुकान पर बैठे थे। वहीं यह लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। भगवान सिंह के मुताबिक आरोपी हरीश उन्हें धमकी दे रहा था कि आचार संहिता लगते ही उसे जान से मार देगा। उसने एक पूर्व मंत्री और थाने में तैनात सिपाही का नाम लेकर भी गालीगलौज की। जब उसे आरोपियों के गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की ऑडिया रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई तो एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद