{"_id":"61d5a8a51a361152df670622","slug":"crime-badaun-news-bly4715613157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों से लूटपाट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों से लूटपाट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते एसएसपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरेली के तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से सराफा व्यापारियों से लूटे गए जेवर और नकदी बरामद हुए हैं। ये लुटेरे सराफा व्यापारियों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। अब तक बिसौली और बिनावर इलाके में घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
बुधवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने समूचे मामले का खुलासा किया। बताया कि 27 दिसंबर 2021 को बिसौली इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने एक सराफा व्यापारी समेत दो लोगों से लूटपाट की थी। चंदौसी निवासी सराफा व्यापारी मनोज रस्तोगी और दुकानदार मनोज कुमार सिंह उस शाम को अपनी-अपनी दुकानें बंद करके बाइक से चंदौसी घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरुआखेड़ा के नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने मनोज कुमार सिंह को गोली मार दी, जो उनका कार चीरते हुए निकल गई। मनोज रस्तोगी से जेवर और नकदी लूट ली। एफआईआर दर्ज कर सीओ शक्ति सिंह की अगुवाई में टीम लगाई गई। मंगलवार रात बिसौली पुलिस और विशेष टीम ने अरिल नदी के नजदीक तीन लुटेरों को दबोच लिया। जबकि दो भागने में सफल रहे। उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपने नाम बरेली में आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द निवासी आरेंद्र उर्फ ओमेंद्र, अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी ठाकुरदास, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बावेपुर निवासी रंजीत उर्फ लल्ला बताए।
भागने वालों में आंवला क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द निवासी प्रदीप वाल्मीकि और देवपाल शामिल हैं।
पूछताछ में उन्होंने बिनावर में एक घटना को अंजाम देने की बात कबूली। बताया-सात दिसंबर को चौबे मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी गौरव वर्मा बिनावर से दुकान बंद करके लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने उससे लूटपाट की थी। पुलिस ने तलाशी में इनके पास से 52320 रुपये, जेवर, दो बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि यह संगठित गिरोह है। रेकी करके सराफा व्यापारियों से लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन
बिसौली में रंजीत सिंह और बिनावर में प्रदीप ने रेकी की थी। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम दिया है। खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ बिसौली शक्ति सिंह मौजूद रहे।
-
दुकानदार को आरेंद्र ने मारी थी गोली
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों का आपराधिक इतिहास भी है। आरोपी आरेंद्र के खिलाफ बरेली, बिसौली और बिनावर इलाके में छह मामले दर्ज हैं। जबकि रंजीत के खिलाफ बिसौली में एक मामला दर्ज है। बिसौली में व्यापारी से लूटपाट के दौरान आरेंद्र ने गोली मारी थी। लुटेरों को पकड़ने में एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह के साथ ही सर्विलांस सेल व बिसौली पुलिस शामिल रही। संवाद