{"_id":"61d33f81653a7b142e7609e4","slug":"crime-badaun-news-bly471386999","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध असलहे बनाने का कारखाना पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध असलहे बनाने का कारखाना पकड़ा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शस्त्र फैक्टरी का खुलासा करते एसएसपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विधानसभा चुनाव से पहले बिसौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से अवैध असलहे बनाने का कारखाना पकड़ा है। इसमें बंदूक, राइफल, पौनिया समेत कई तमंचे और असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बिसौली-आसफपुर रोड पर पुराने विद्युत उपकेंद्र के खंडहर कार्यालय में अवैध असलहे बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर बिसौली पुलिस और विशेष टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी की। पुलिस ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सहसवान के धुविया गांव निवासी भूरे और अशोक बताए। टीम ने मौके से आठ तमंचे, एक रिवाल्वर, एक बंदूक, एक पौनिया, एक राइफल, कई कारतूस, छह अधनिर्मित तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने कारखाना पकड़ने वाली टीम को पंद्रह हजार रुपये का इनाम दिया है। इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और बिसौली इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे। संवाद