फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सफाईकर्मी कार से कर रहा था अफीम की तस्करी, पकड़ा गया

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी अफीम की तस्करी कर रहा था। शनिवार रात थाना पुलिस और एसओ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो अफीम और एक कार बरामद हुई है। जब वह अफीम सप्लाई करने जा रहा था तब पकड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि कादराबाद गांव का एक व्यक्ति अफीम की तस्करी कर रहा है। वह गाड़ी लेकर अफीम सप्लाई करने जा रहा है। इस पर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने कादराबाद गांव के रास्ते पर डेरा डाल दिया। जैसे ही गाड़ी गांव से निकलकर मेन रास्ते पर पहुंची कि तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर ही कार की तलाशी ली। कार से करीब आधा किलो अफीम बरामद हुई। उसके बाद पुलिस कार सवार तस्कर को थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कादराबाद निवासी राजवीर बताया। उसने कहा कि वह फिरोजपुर गांव में सफाई कर्मचारी है। पुलिस के मुताबिक वह बिहार और झारखंड से अफीम लाकर पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने उसकी गाड़ी को सीज कर दिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सफाई कर्मचारी राजवीर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
दो दिन पहले वजीरगंज पुलिस ने पकड़े थे तीन तस्कर
24 दिसंबर को वजीरगंज थाना पुलिस ने बरेली के तीन अफीम तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई थी। थाना पुलिस और एसओजी टीम ने उन्हें मुखबिर की सूचना पर वनकोटा गांव के पास से गिरफ्तार किया था। उन्होंने अपने नाम बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव सहसा निवासी अधीर सिंह, गांव भिंडौरा निवासी राजुल खान और गांव दसीपुर निवासी गुड्डू सिंह बताए। तीनों तस्कर बरेली से अफीम की सप्लाई करने बदायूं आए थे कि वनकोटा के पास पकड़े गए। तीनों तस्कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस समय पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार इलाके में चेकिंग कर रही है। शनिवार रात बिनावर इलाके में एक तस्कर पकड़ा गया। उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed