फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दावत के लिए गोवंशीय पशु काटा, दूल्हे का बहनोई दबोचा

Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव थाने में पकड़ा गया आरोपी शेर मोहम्मद। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। हुसैनपुर करौतिया गांव में शुक्रवार रात शनिवार को होने वाली दावत के लिए एक गोवंशीय पशु काट दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका पिता, भाई, चाचा समेत पांच आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके से 120 किलो मांस बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूल्हे के बहनोई को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मल्लन के बेटे मोहम्मद मियां की रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव बरातेगदार मे बरात जानी है। शनिवार को उसके घर पर दावत थी। जिसकी शुक्रवार रात से तैयारियां चल रहीं थीं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे कुंवरगांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा को सूचना मिली कि हुसैनपुर गांव में एक गोवंशीय पशु की हत्या हुई है। इस पर मनोज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने मुखबिर के बताए अनुसार खेत पर छापा मारा। यहां से गोवंशीय पशु का 120 किलो मांस, मांस काटने के उपकरण, तराजू बाट आदि बरामद किए। यहां से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बनवीरपुर निवासी शेर मोहम्मद पुत्र शौकत पकड़ा गया। जबकि पांच आरोपी भागने में कामयाब रहे। शेर मोहम्मद दूल्हा मोहम्मद मियां का बहनोई है। पुलिस ने गोवंशीय पशु की हत्या में दूल्हे के पिता मल्लन, चाचा सल्लन, भाई हसनैन, रिश्तेदार बबलू और करौतिया निवासी इरफान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शेर मोहम्मद को जेल भेज दिया। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन

-
शुक्रवार रात हुसैनपुर गांव से गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ है। इसमें एक आरोपी पकड़ा गया है। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed