फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के 42 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अंबियापुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर शहर का बाजार बंद कराने पहुंचे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के 42 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम तक उन्हें पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया। उसके बाद सभी को मुचलका पाबंद कर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में सोमवार रात कुछ लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा लगा ली थी। शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा हटवा दी और उसे बिनावर थाने में रखवा दिया। इसको लेकर शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह उन्हें शहर का बाजार बंद कराना था और आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करना था। जैसे ही सभी कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे कि यहां पहले से पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समीर सागर, भीम आर्मी के मंडल प्रमुख महासचिव विकास वाल्मीकि, अजय प्रधान, डॉ. तौहीद अली, वीरू भारती, शिवम कुमार भारती, बाबू चौधरी समेत 42 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया जहां सभी को शाम तक हिरासत में रखा गया। रात साढ़े सात बजे सभी को मुचलका पाबंद करने के बाद जमानत दे दी गई। समीर सागर ने बताया कि वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भीम आर्मी के लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह बाजार बंद कराने आए हैं। बाजार में पहुंचने से पहले ही उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां से शाम को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ दिया गया। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed