{"_id":"61ba2a651b5905738d4ef4b5","slug":"crime-badaun-news-bly469356643","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति के बाद अंबियापुर गांव में लगवाई जाएगी आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति के बाद अंबियापुर गांव में लगवाई जाएगी आंबेडकर प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा दिया है कि वह प्रशासन की अनुमति के बाद उक्त जगह पर आंबेडकर प्रतिमा लगवा सकते हैं। आंबेडकर प्रतिमा थाने में सुरक्षित रखवा ली गई है। अनुमति मिलने के बाद वह प्रतिमा ले सकते हैं और स्थापित कर सकते हैं।
अंबियापुर के लोगों ने पहले भी डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा लगाई थी लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध पर उसे लगाया नहीं जा सका था। उसी तरह ग्रामीणों ने सोमवार रात भी प्रतिमा लगा ली। जब विरोध हुआ तो पुलिस प्रशासन के लिए प्रतिमा को हटवाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा लगाने के संबंध में गांव में पंचायत हो चुकी है। गांव में आंबेडकर पार्क के नाम से जगह पड़ी है। वहीं आंबेडकर प्रतिमा लगाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करते हुए ग्रामीणों को समझा दिया है कि जब गांव में आंबेडकर पार्क की जगह पड़ी है तो वह प्रशासन से इसकी अनुमति लेकर आएं। उसके बाद प्रतिमा को गांव में स्थापित करें।
नियम के अनुसार प्रतिमा लगाने के विरोध में ग्रामीण नहीं है लेकिन चोरी छिपे प्रतिमा स्थापित करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण गांव में शांति बनाए रखें। अनुमति मिलने के बाद प्रतिमा को स्थापित करें। संवाद