{"_id":"61b9ed2b8d0af574bb4ee342","slug":"crime-badaun-news-bly469284231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक-उझानी रोड पर चार बाइक भिड़ीं, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक-उझानी रोड पर चार बाइक भिड़ीं, 10 लोग घायल
विज्ञापन
कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कादरचौक-उझानी रोड पर बुधवार सुबह चार बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं, इसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई भी वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मोड़ पर तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक एक-दूसरे से टकरातीं गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। उस दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकवारी निवासी जितेंद्र (40), आसेनगला खिरकवारी निवासी लेखराज (45) और मदनपाल (40) बाइक से कादरचौक से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक ककोड़ा गांव के नजदीक मोड़ पर पहुंची। उसी समय उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धैरेरा निवासी न्याजी सराफात (55) और उनकी पत्नी हिना (50) उसहैत क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये लोग सड़क से उठ पाते इससे पहले ककोड़ा गांव निवासी रियाज बाबू, अशोक और फहीम एक बाइक पर पहुंचे। उनकी बाइक न्याजी सराफात की बाइक से पीछे से आकर टकरा गई। उनके पीछे से ककोड़ा गांव के ही जफरुल और इमरान बाइक लेकर भिड़ गए। ककोड़ा गांव के ये पांचों लोग दो बाइक पर कादरचौक जा रहे थे। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सब सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। पीछे से पहुंचे लोगों ने घायलों को देखकर एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन वह नहीं पहुंची। इससे सभी घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद