फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कादरचौक-उझानी रोड पर चार बाइक भिड़ीं, 10 लोग घायल

Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कादरचौक-उझानी रोड पर बुधवार सुबह चार बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं, इसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई भी वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मोड़ पर तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक एक-दूसरे से टकरातीं गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। उस दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकवारी निवासी जितेंद्र (40), आसेनगला खिरकवारी निवासी लेखराज (45) और मदनपाल (40) बाइक से कादरचौक से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक ककोड़ा गांव के नजदीक मोड़ पर पहुंची। उसी समय उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धैरेरा निवासी न्याजी सराफात (55) और उनकी पत्नी हिना (50) उसहैत क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये लोग सड़क से उठ पाते इससे पहले ककोड़ा गांव निवासी रियाज बाबू, अशोक और फहीम एक बाइक पर पहुंचे। उनकी बाइक न्याजी सराफात की बाइक से पीछे से आकर टकरा गई। उनके पीछे से ककोड़ा गांव के ही जफरुल और इमरान बाइक लेकर भिड़ गए। ककोड़ा गांव के ये पांचों लोग दो बाइक पर कादरचौक जा रहे थे। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सब सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। पीछे से पहुंचे लोगों ने घायलों को देखकर एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन वह नहीं पहुंची। इससे सभी घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed