फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
रतिराम फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। समरेर ब्लॉक में मंगलवार दोपहर एक सांड़ ने किसान रतिराम को पटक-पटककर मार डाला। किसान गाय लेकर ब्लॉक लेकर आया था। उन्होंने अपनी गाय एक साइड में बांध दी लेकिन उसी दौरान सांड़ ने किसान पर हमला बोल दिया। कई किसान बचकर भाग गए। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र का गांव रुदैली निवासी 52 वर्षीय रतिराम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। मंगलवार दोपहर रतिराम अपनी गाय को लेकर समरेर ब्लॉक आया था। उसने गाय को ब्लॉक परिसर में बांध दिया और वहीं मंदिर के नजदीक जाकर बैठ गया। वहां कुछ और लोग भी बैठे थे। इसी दौरान एक सांड़ घूमता हुआ आया और उसने रतिराम पर हमला कर दिया। यह देखकर बाकी लोग उठकर भाग गए। उस सांड़ ने रतिराम को अपने सींगों पर उठाकर कई बार पटका। इससे वह वहीं बेहोश हो गए। सांड़ को हमलावर देखकर तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने बमुश्किल सांड़ को ब्लॉक से भगाया।
विज्ञापन

सूचना पर रतिराम के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और तुरंत उन्हें दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वह बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई लोगों की जान ले चुके हैं छुट्टा पशु
दातागंज (बदायूं)। समरेर ब्लॉक में मंगलवार दोपहर एक सांड़ के किसान रतिराम को पटक-पटककर मार देने की घटना पहली नहीं है। इससे पहले लावारिस पशु अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की जान ले चुके हैं।
- 11 जनवरी 2019 को बिल्सी के मोहल्ला नंबर तीन में एक सांड़ ने बालक को पटककर मार डाला था। उस दौरान सांड़ पानी की टंकी के नीचे बनी अस्थायी गोशाला में बंद था लेकिन दरवाजा तोड़कर भाग गया।
- 28 जनवरी 2019 को उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी में रामलड़ैते को सांड़ ने मार डाला था। रामलड़ैते अपने गेेहूं की फसल रखवाली करने गया था। उसने सांड़ को भगाने की कोशिश की थी लेकिन सांड़ ने उ, पर ही हमला बोल दिया।
- 27 फरवरी 2020 को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर ऊदल बैलगाड़ी लेकर गन्ना छीलने गया था। उसने अपने बैल चरने के लिए छोड़ दिए। पकड़ने के दौरान एक बैल ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें उनकी जान चली गई।
- 14 अक्तूबर 2020 को दहगवां निवासी अतर सिंह ने अपने खेत से सांड़ के झुंड को भगाने की कोशिश की थी लेकिन उसी दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया और पटककर मार डाला।
- सात सितंबर 2021 को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धरेली निवासी श्यामपाल को सांड़ ने पटककर मार दिया था। वह अपने गांव का चौकीदार था। वह धान की फसल की रखवाली करने गया था। उसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया था।

- 25 सितंबर 2021 को गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी ध्यानपाल को उनके पालतू बैल ने मार डाला था। वह बैलगाड़ी में मेंथा लादकर फैक्टरी ले गया था। उसी समय बैल ने उनकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed