{"_id":"61ad0ba767b50c623f272ded","slug":"crime-badaun-news-bly468322482","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रिपोर्ट दबोचा, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रिपोर्ट दबोचा, नकदी बरामद
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने दो लुटेरे को गिरफ्तार कर मढ़ई चौक में कपड़ा व्यापारी सरदार भगत सिंह के यहां हुई घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी के पास 5100 रुपये बरामद करने के बाद आरोपी जेल भेज दिए।
एक दिसंबर को सरदार भगत सिंह थोड़ी देर को दुकान से बैंक तक गए थे। उनकी पत्नी गुरमीत कौर दुकान पर बैठी थीं। तभी दो युवक कपड़े खरीदने के बहाने आए और इनमें से एक रुपये से भरी थैली लेकर भाग निकला। गुरमीत कौर ने पीछे से भाग रहे उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया और आसपास के व्यापारी भी आ गए। तब सरदार भगत सिंह ने एक आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल ने पूछा तो उसने अपना नाम वाजिद निवासी ककराला बताया। कहा कि उसका साथी ककराला का ही राहुल थैली लेकर भागा है। भगत सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि थैली में करीब 17 हजार रुपए व कई महत्वपूर्ण कागजात था। कोतवाली पुलिस चोर की तलाश में दबिश दे रहे थे। वाजिद की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने बीती रात ककराला निवासी दूसरे लुटेरे राहुल को भी पकड़ लिया। उससे 5100 रुपए व चाकू मिला। उसने बताया कि कागज उसने मिशन कंपाउंड के पास नाले में फेंक दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।