फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ससुराल के नजदीक फंदे से लटका मिला कासगंज के ग्रामीण का शव

Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन बैठे भारत सिंह के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शनिवार सुबह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में ससुराल के नजदीक कासगंज के भारत सिंह का शव फंदे से लटका मिला। भारत सिंह पिछले चार दिन से अपने घर से लापता थे। परिवार वालों ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

भारत सिंह (40) मूल रूप से कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज के निवासी थे। परिवार वालों के मुताबिक काफी समय से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका बरेली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। वह अक्सर चारपाई से उठकर चले जाते थे। तब परिवार वाले उन्हें खोजकर लाते थे। चार दिन पहले वह अचानक घर से उठकर चले गए। परिवारवालों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। तब परिवारवालों ने सिकंदरपुर वैश्य थाना जाकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बताते हैं कि कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में उनकी ससुराल है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी देवकली कादरगंज में थीं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिरसा दबरई के लोगों ने गांव के बाहर भारत सिंह का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर कादरचौक पुलिस और उनके ससुरालवाले भी पहुंच गए। खबर सुनकर उनके परिवारवाले भी आ गए। उसके बाद पुलिस ने भारत सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर के समय उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवारवाले उनका शव अपने गांव ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed