फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खेत मालिक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के आरोपियों को क्लीनचिट

Sun, 17 Oct 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी में गुठाइन तालाब किनारे मिट्टी अनलोड करती ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से मिट्टी के खनन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। तीन दिन पहले नरऊ गांव में खनन करने वालों ने विरोध बढ़ जाने पर एक खेत मालिक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की तो पुलिस ने सिर्फ वाहन जब्त किए, बाद में आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। धंधेबाजों ने अब गुठाइन तालाब से मिट्टी की अनलोडिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजारकलां मोहल्ला स्थित गुठाइन तालाब पर तीन दिन से रोजाना मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंच रहीं हैं। इस दौरान कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनलोड नहीं हुई हों। शुक्रवार को सूचना के बाद दरोगा सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे थी। उन्होंने बताया कि तालाब के एक छोर पर मकान का निर्माण हुआ है। मकान तक रास्ता बनाने के लिए गृहस्वामी ने भराव किया है। बताते हैं कि पहले भी तालाब को पाटने की कोशिश की गई थी। तब एसडीएम सदर लाल बहादुर ने राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई थी। इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

तालाब पाटने के लिए मिट्टी खनन कहां से हो रहा है, इसे लेकर पुलिस और राजस्व कर्मी असलियत सामने नहीं ला रहे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि मिट्टी खनन के लिए अनुमति हासिल कर ली जाती है लेकिन किस रकबा नंबर में कितने घन मीटर खनन होगा, इसे खनन अफसर मौके पर पहुंचकर नहीं देखते। यही वजह है कि आठ-नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के नाम पर दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लोड करा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरऊ में खनन का मामला इसका ताजा उदाहरण बताया गया है। धंधेबाजों ने रात में खनन शुरू कराया तो अपने खेत में नुकसान बताकर विरोध करने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेंद्रपाल सिह को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। मुनेंद्र ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज करने के अलावा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं की।

-
प्रभारी निरीक्षक बोले- नहीं होने देंगे अवैध खनन
गुठाइन तालाब को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी डालकर पाटने की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने दरोगा के साथ पुलिसकर्मी मौके पर भेजे थे। पुलिस ने तालाब के दूसरे छोर पर बने मकान मालिक से भी जानकारी की थी, इसके बाद कोतवाली लौट आए। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बस इतना कहा-अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed