{"_id":"6165de098ebc3efec7451baf","slug":"crime-badaun-news-bly4627176144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से लाया जा रहा मेंथा का 300 लीटर मिलावटी तेल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से लाया जा रहा मेंथा का 300 लीटर मिलावटी तेल पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। सोमवार रात कुंवरगांव इलाके में मेंथा का तीन सौ लीटर मिलावटी तेल पकड़ा गया। ये तेल लग्जरी कार से लाया जा रहा था। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। उसके ड्राइवर को थाने में बैठा लिया है। सूचना पर पहुंची सेल्स टैक्स टीम ने तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अभी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है।
कुंवरगांव थाना पुलिस सोमवार रात 12 बजे आंवला-बदायूं रोड पर गंज तिराहे के नजदीक गश्त कर रही थी। इसके साथ ही उधर से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान पुलिस को आंवला की ओर से एक लग्जरी कार आती दिखी। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें पचास-पचास लीटर की छह केन पाई गईं। पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि ये मेंथा का तेल है। वह रामपुर जिले से बदायूं ले जा रहा है। पुलिस ने उससे तेल से संबंधित कागजात मांगे लेकिन वह एक भी कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने कार और मेंथा का तेल कब्जे में ले लिया। साथ ही सेल्स टैक्स के अधिकारियों को सूचना दे दी।
मंगलवार सुबह सेल्स टैक्स विभाग की टीम कुंवरगांव थाने पहुंची। टीम ने सभी केन से सैंपल लेकर जांच को भेजा है। प्रथम दृष्टतया ये तेल मिलावटी बताया जा रहा है। कार का ड्राइवर भी रामपुर जिले का निवासी है। थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी उसने दावा नहीं किया है कि ये तेल उसका है या किसी और का है।
विज्ञापन
-
-
...तो मिलावट करने के लिए मंगाया जा रहा था तेल
कुंवरगांव थाना क्षेत्र से पकड़े गए इस तेल की कीमत आमतौर पर 30-35 रुपये प्रति लीटर है। कुछ अच्छा तेल 60-70 रुपये लीटर है। वैसे ये तेल किसी काम का नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि ये मिलावट करने के काम आ रहा है। ये तेल किसने और क्यों मंगवाया था। इसका पता लगाया जा रहा है।
-
कुंवरगांव थाना क्षेत्र में तीन सौ लीटर तेल पकड़ा गया है। इसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह तेल कौन सा है। अभी इसका बिल आदि नहीं मिला है। अगर कोई दावा नहीं करेगा तो 118 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वसूली के लिए गाड़ी भी नीलाम हो सकती है।
- जितेंद्र कुमार गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर