{"_id":"615f52ab8ebc3e0ec56f4fb1","slug":"crime-badaun-news-bly4621808144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता की पिटाई करने वाला दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो नेता की पिटाई करने वाला दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार को रुदायन कस्बे में भाजयुमो के उघैती मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के साथ मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लाइनहाजिर कर दिया है। होमगार्ड को भी थाने से हटा दिया गया है। उसे होमगार्ड के जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी इस मामले में कार्रवाई को पैरवी की थी।
भाजयुमो के उघैती मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा बुधवार को रुदायन कस्बा पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बाइक बाजार के बीच खड़ी थी, जिससे जाम लग गया था। इससे विवाद खड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 पुलिस के सिपाही श्रीगोपाल, होमगार्ड नेत्रपाल और दरोगा रनवीर सिंह पर कुलदीप शर्मा ने मारपीट का आरोप लगाया था। कुलदीप शर्मा का कहना था कि तीनों लोग मारपीट करते हुए उन्हें पुलिस चौकी ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज वाली वीडियो वायरल हुई थी। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ बिल्सी बल्देव सिंह को मौके पर भेजा था तो वहीं कुलदीप शर्मा ने तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी थी। सीओ बिल्सी ने मामले की जांच की। इस क्रम में एसएसपी ने सिपाही और दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं होमगार्ड को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
-
रुदायन में हुई घटना के मामले में सीओ बिल्सी से जांच कराई गई थी। प्राथमिक तौर पर आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा व सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है। होमगार्ड पर संबंधित विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
यह हमारे पदाधिकारी के मान सम्मान का मामला था। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ बिना किसी वजह इस तरह मारपीट की गई जो सरासर गलत थी। इस बारे में पीड़ित से बात और सच्चाई जानकर अधिकारियों को बताया गया। उन्होंने संबंधितों पर कार्रवाई की है।
- राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष