{"_id":"615dfa1d8ebc3ed095283e08","slug":"crime-badaun-news-bly462070042","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने बीएलओ से 47 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने बीएलओ से 47 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। फैजगंज बेहटा में अब एक बीएलओ को 47 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने अधिकारी बनकर उनके नंबर पर फोन किया, फिर खाता नंबर और ओटीपी नंबर पूछकर रुपये उड़ा लिए। जानकारी होने पर बीएलओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी निवासी चंद्रपाल नलकूप ऑपरेटर हैं। इस समय वह बीएलओ का भी कार्य देख रहे हैं। चंद्रपाल के मुताबिक दो दिन पहले उनके नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीएलओ का अधिकारी बताया। उसने फोन करते समय चंद्रपाल का नाम भी लिया, जैसे कि वह उसे पहले से जानता हो। उसने कहा कि चंद्रपाल तुम्हारा बीएलओ का मानदेय आ गया या नहीं। इस पर चंद्रपाल ने बताया कि एक हजार रुपये आए हैं। बाकी रुपये नहीं आए हैं। ठग ने कहा कि तुमने कितना कार्य किया। कार्य करने के बाद तुमने कॉपी जमा की या नहीं। इस तरह की तमाम बातें पूछीं।
उसने बातों ही बातों में ये भी पूछ लिया कि उनके खाते में कितने रुपये हैं। उसने कहा कि तुम्हारे खाते में बाकी के रुपये डलवा रहा हूं। इसके लिए अपना आधार नंबर, पेन कार्ड नंबर और खाता नंबर बताओ। बाद में उसने जैसे ही ओटीपी नंबर पूछा। उसके खाते से 47 हजार 301 रुपये निकल गए। बीएलओ ने रुपये कटने की बात बताई तो ठग ने अभद्रता की और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। पीड़ित ने अब पुलिस से शिकायत की है। संवाद