{"_id":"615768ee8ebc3e965872aa69","slug":"crime-badaun-news-bly4615425161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में तीन घरों से नकदी व ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला में तीन घरों से नकदी व ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन
कछला में चोरी के बाद छोटेलाल के घर में मौजूद परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला। कछला के लक्ष्मीनगला मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात चोर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के घरों से नकदी और ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची और गृहस्वामियों से घटना की जानकारी ली।
कछला के वार्ड नंबर-दो के लक्ष्मीनगला इलाके में जगदीश और उसके भाई छोटेलाल के घर आसपास हैं। बृहस्पतिवार रात चोर जगदीश के घर में छत के जरिए अंदर घुसे। परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। यहां से चोर संदूक में रखे 40 हजार रुपये, जेवरात निकाल ले गए, सिलाई मशीन भी चोरों ने नहीं छोड़ी। जगदीश के भाई छोटेलाल के घर में भी चोरों ने इसी तरह घटना को अंजाम दिया। सोने की बेसर, खडुआ और एक हजार रुपये चोरी कर ले गए।
इसके अलावा चोर राजेश के घर में भी घुसे। यहां से वे सोने की चेन, टीका, दो जोड़ी पाजेब और सिलाई मशीन ले गए। तीनों गृहस्वामियों ने शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गृहस्वामियों और पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी की। जगदीश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। संवाद