{"_id":"614b87ab8ebc3efd0f2cdc5c","slug":"crime-badaun-news-bly4605310106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पकड़ा, एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पकड़ा, एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
विज्ञापन
जब्त की गई जेसीबी मशीन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। मंगलवार रात पुलिस ने चितरी चंगासी के जंगल में छापा मारकर अवैध खनन में शामिल एक जेेसीबी और छह ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लीं। पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया है। मौके से दो मजदूर भी पकड़े, जिन्हें सुबह छोड़ दिया गया।
हजरतपुर पुलिस को मंगलवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि चितरी चंगासी के जंगल में अवैध खनन हो रहा है। एक जेसीबी चल रही है और कई ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ढोई जा रही है। इस पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। उस समय लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढोई जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही खनन करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। खनन में शामिल एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छूट गईं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। रात में ही सभी वाहनों को कोतवाली लाया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने आपको मजदूर बताया। उन्होंने कहा कि वह मजदूरी पर काम करने आए थे। उनके रुपये खनन कराने वाला ठेकेदार देता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। जबकि खनन करते समय पकड़ी गई जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया।
---
हजरतपुर पुलिस ने मंगलवार रात चितरी चंगासी में दबिश देकर एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन करते हुए पकड़ा है। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। इस संबंध में खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। खनन विभाग की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-बलदेव सिंह, सीओ दातागंज