फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मदनजुड़ी में दबंगों ने दो दुकानें ढहाईं

Tue, 21 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली के मदनजुड़ी में ढहाईं गई दुकानें। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। रविवार रात बिसौली इलाके में खुली दबंगई देखने को मिली। आधी रात के समय कुछ दबंग जेसीबी और असलहे लेकर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के बाहर बनीं दो दुकानें जेसीबी से ढहा दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोग और दो कार मौके से पकड़ लीं, लेकिन सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। दुकान मालिक ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी यूनुस के मुताबिक उसकी और उनकी मां अनीसा बेगम की मदनजुड़ी गांव में मेन हाईवे पर दो दुकानें हैं। जहां वह गल्ले का काम करते हैं। शाम करीब पांच बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की। इससे पहले उन्होंने दुकान में रखे गल्ले का फोटो लिया और उसे अच्छी तरह चेक किया। उसके बाद वह चले गए। रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकानें चेक करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि तमाम लोग वहां पहले से मौजूद थे। कई लोगों के हाथों में असलहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने देखते ही देखते उनकी दुकानों पर जेसीबी चलवा दी। यह देखकर यूनुस जेेसीबी रोकने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया।
उसके ऊपर पूर्व प्रधान ने रिवाल्वर तान दिया। दबंगों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ डाले। उसमें भरा करीब चार लाख का गल्ला लूट लिया और उनकी गुल्लक में रखे पचास हजार रुपये भी लूट लिए। यूनुस किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी दो कार बरामद कर लीं। बाकी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। आरोप है कि रातभर उन्हें कोतवाली में रखा और बाद में सुबह उन्हें छोड़ दिया। यूनुस का आरोप है कि पुलिस दबंगों से मिली हुई है। दबंगई में उनकी दुकानें गिरवाई गई हैं। सुबह मौके पर कुछ कारतूस भी पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में इंस्पेक्टर बिसौली ऋषिपाल सिंह का कहना है कि यह दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। दोनों पक्ष जमीन पर दावा कर रहे हैं। समझौता होने की जानकारी मिली है। किसी को पकड़ने और छोड़ने की भी जानकारी नहीं है।

-
मदनजुड़ी में दो दुकानें ढहाने का मामला सामने आया है। इसमें दुकानदार ने जिन पर आरोप लगाया है। उन्हें कोतवाली बुलाया गया है। पूरा मामला समझने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी
-विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed