फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

डिग्री कॉलेज की जमीन बेचने को लगाया बोर्ड, कुर्मी महासभा ने जताया विरोध

Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
सरदार बल्लभभाई पटेल चौक के नजदीक बैठक करते कुर्मी समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज रेलवे क्रासिंग के नजदीक अधूरे पड़े सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज की जमीन बेचने के लिए बोर्ड लगा दिया गया। कुछ माफिया कॉलेज की आगे की जमीन बेचने की फिराक में लगे हैं। कुर्मी समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज की जमीन को लेकर रविवार को कुर्मी समाज के लोगों की एक बैठक हुई। इसमें भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल ने कहा कि दातागंज रेलवे क्रासिंग के नजदीक कुर्मी समाज के लोगों ने चंदा करके डिग्री कॉलेज बनवाने के लिए जमीन खरीदी थी। यहां सरदार बल्लभभाई पटेल के नाम से डिग्री कॉलेज बनाया जाना था। इसका कुछ निर्माण हो चुका है। इसके लिए 17 लाख से ज्यादा रुपयों का चंदा हुआ था लेकिन अब कुछ लोगों ने आगे की जमीन दुकानों के नाम पर बेचने के लिए इस जगह पर बोर्ड लगा दिया है। वह खुलेआम बोर्ड लगाकर दुकानें बेच रहे हैं। जबकि ये जमीन और शिक्षण संस्थान पूरे समाज का है। इसका विरोध किया जात है। उन्होंने समाज के लोगों से इसमें आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानें बेचने वालों के खिलाफ वह कार्रवाई कराएंगे। इस बैठक में सरदार बल्लभभाई पटेल डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष भाजपा नेता हरप्रसाद सिंह पटेल, शिवेंद्र पटेल, रवीश कुमार पटेल, टिंकू, रघुवीर सिंह पटेल, सतीश चंद्र पटेल, गगन पटेल, चक्रेश कुमार, आशीष पटेल, जोगेंद्र राठौर टीटू, भोजराज, विकास कुमार, बबलू, राहुल, राम सिंह, करण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुझे दुकान बेचने की जानकारी नहीं है। कॉलेज की जमीन पर एक बोर्ड लगा हुआ है। उस पर मेरा फोटो भी लगा दिया गया है। जिन्होंने बोर्ड लगाया है, हम उसका पता कर रहे हैं। उसके बाद हम खुद उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। - हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता व कॉलेज के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed