{"_id":"614248f88ebc3eb7502944df","slug":"crime-badaun-news-bly4597417143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा राशि गलत खाते में भेजी, लेखपाल से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा राशि गलत खाते में भेजी, लेखपाल से मारपीट
विज्ञापन
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने के बदले मुआवजे की रकम दूसरे के खातों में चली गई। संबंधित लेखपाल जब गांव पहुंचा और गलती से धनराशि ट्रांसफर होने की बात कहीं तो चार लोगों ने उसे पीट दिया। लेखपाल ने एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गंगा एक्सप्रेस-वे सदर तहसील और कुंवरगांव थाने के गांव हसनपुर, औरंगाबाद खालसा से होकर गुजरना है। हसनपुर निवासी शिवम की करीब चार बीघा जमीन का भी एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहण किया गया है। बैनामा आदि की कार्रवाई पूरी होने के बाद इस चार बीघा जमीन के मुआवजे की राशि गलती से अन्य लोगों के खातों में चली गई। लेखपाल देवपाल इस संबंध में बुधवार को गांव पहुंचा। उन्होंने गांव के भगवान सिंह, नेम सिंह पुत्रगण टीकम सिंह और सुभाष चंद्र पुत्र दुलार से मुआवजे की राशि के संबंध में बात की। आरोप है कि इसी बात पर तीनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसको पीट दिया और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। इंस्पेक्टर रविकरण सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद